एमचैस यूएस रैपिड : SF: कार्लसन - अरोनियन में बराबर की टक्कर
03/09/2021 -चैम्पियन चैस टूर के नौवे और अंतिम पड़ाव एमचैस यूएस रैपिड के फाइनल में कौन खेलेगा यह आज रात को तय हो जाएगा । सेमी फाइनल के पहले दिन विश्व चैम्पियन मेगनस कार्लसन और दिग्गज लेवोन अरोनियन बेहद सम्हल कर खेलते नजर आए और खेले गए चारो मुक़ाबले बेनतीजा रहे । फ्रांस के अलीरेजा फिरौजा और रूस अर्टेमिव ब्लादिस्लाव के बीच वैसे तो दिन का स्कोर बराबर रहा पर दोनों के मैच मे पहले रैपिड को अर्टेमिव नें जीत कर बढ़त बनाई और फिर अंतिम रैपिड मे अलीरेजा नें जीतकर स्कोर बराबर कर दिया । अब देखना होगा की क्या इस इस बार पहले से ही फाइनल खेल चुके दो खिलाड़ी फाइनल खेलेंगे या फिर कोई नई जोड़ी फाइनल मे नजर आएगी । पढे यह लेख