रीगा यूनिवर्सिटी ओपन : एसएल नारायनन नें बनाई बढ़त
13/08/2021 -रीगा टेक्निकल यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल ओपन शतरंज चैंपियनशिप के सातवे राउंड में शानदार जीत के साथ भारत के ग्रांड मास्टर एसएल नारायनन ने 6 अंको के साथ सयुंक्त बढ़त हासिल कर ली है । सुनील ने सातवे राउंड में सर्बिया के ग्रांड मास्टर लूका को एंडगेम मे अपनी मजबूत स्थिति के कारण हार मानने पर विवश कर दिया । नारायनन के अलावा मेजबान लातविया के इगोर कोवालेंकों नें भारत के डी गुकेश को पराजित करते हुए 6 अंक बना लिए है । अब अगले राउंड में नारायनन से कोवालेंकों का मुकाबला होना तय है । निहाल सरीन और प्रग्गानंधा के लिए पिछले कुछ राउंड अच्छे नहीं रहे है और एक बार फिर छठे राउंड में दोनों को निचले वरीय खिलाड़ियों से मुक़ाबले ड्रॉ खेले । पढे यह लेख