फीडे विश्व कप : विदित - अधिबन मुक़ाबले नें रोकी साँसे
21/07/2021 -फीडे विश्व कप शतरंज अपने अगले पड़ाव पर प्रवेश कर चुका है और तीसरा राउंड भारत के लिहाज से रोमांच की सर्वोच्चता के साथ समाप्त हुआ । भारत के पेंटाला हरीकृष्णा तो क्लासिकल मुकाबलों से ही रोमानिया के कोंस्टइंटिन लुपेलेस्क्यू केपी पराजित कर अगले दौर मे प्रवेश कर गए थे पर विदित गुजराती और अधिबन भास्करन के बीच सांस रोधी मुक़ाबला खेला गया , दोनों के बीच क्लासिकल मुक़ाबले का स्कोर 1-1 से बराबर रहने पर टाईब्रेक से परिणाम का निर्धारण होना था जहां पर भी चार रैपिड और 1 ब्लीट्ज के बाद स्कोर टाई था और फिर जाकर विदित के पक्ष मे परिणाम आया , वहीं प्रग्गानंधा नें अनुभवी क्रासनेकोव को भी टाईब्रेक मे मात देते हुए अगले राउंड में जगह बना ली , हालांकि भारत के निहाल सरीन अब विश्व कप से बाहर हो गए है जबकि हरिका के बाहर होने से महिला वर्ग में भारत की चुनौती समाप्त हो गयी है । वैसे दूसरा राउंड अनीश गिरि और ममेद्यारोव जैसे दिग्गजों की विदाई लेकर भी आया । पढे यह लेख