फीडे वर्ल्ड कप 2025 राउंड 2 टाई-ब्रेक : आठ में से पांच भारतीय पहुंचे तीसरे दौर में
दूसरे राउंड के टाईब्रेक मुकाबले देखने योग्य रहे, जहाँ एक ओर 8 भारतीय खिलाड़ियों में से 5 भारतीय खिलाड़ियों ने अगले दौर में प्रवेश कर लिया है, वहीं निहाल सरीन की हार चौंकाने वाली रही। तीसरे चक्र में प्रवेश करने वाले भारतीय खिलाड़ी आर. प्रज्ञानन्दा, विदित गुजराती, प्रणव वी, प्रनेश एम और एस.एल. नारायण रहे। बाहर होने वाले भारतीय खिलाड़ियों में निहाल सरीन, कार्तिकेयन वेंकटरमन और रौनक साधवानी शामिल हैं। 128 खिलाड़ियों से शुरू हुआ दूसरा चक्र अब 64 खिलाड़ियों पर सिमट गया है, जो हमें कल राउंड 3 में क्लासिकल बाजियां खेलते नज़र आएंगे। कल शीर्ष बोर्ड पर हमें विश्व चैंपियन डी. गुकेश, भारत के नंबर एक खिलाड़ी अरजुन एरिगैसी और आज टाईब्रेक में जीत हासिल करने वाले आर. प्रज्ञानन्दा खेलते हुए दिखेंगे। राउंड 3 की बाजियां दोपहर 3 बजे से शुरू होंगी। पढ़े देवांश सिंह की यह रिपोर्ट। फोटो : देवांश सिंह
आर. प्रज्ञानन्दा की जोरदार वापसी, अब नहीं देखेंगे पीछे मुड़ के।
आज हुए टाई-ब्रेक मुकाबले दर्शको के साथ-साथ खिलाड़ियों के लिए भी चौकाने वाले रहे। जहां एक और निहाल सरीन का वर्ल्ड कप का सफर समाप्त हो गया तो वही दूसरी और प्रज्ञानन्दा भी थोड़ी परेशानी में नज़र आये। 15+10 समय सीमा के दूसरे गेम में लगभग हार चुके प्रज्ञानन्दा ने शानदार वापसी की और अपनी बाजी और वर्ल्ड कप जीतने के सपने को बचाया, 10+10 समय सीमा में भी स्थिति तब ख़राब नज़र आने लगी जब वह अपना पहला ही गेम हार गए पर उन्होंने उसके बाद लगातार तीन बाजिया जीतकर सब को साबित कर दिया की वह इस प्रतियोगिता के लिए पूर्ण रूप से तैयार हैं। एस एल नारयण ने भी अपना संयम नहीं खोया और ब्लिट्ज में जाकर लगातार दो बाजिया जीतकर तीसरे चक्र में प्रवेश कर लिया हैं।
प्रज्ञानंदा को मिला भाग्य का साथ, आज खेले हुए टाई-ब्रेक मुकाबलों में प्रज्ञानंदा काफी कमजोर नज़र आ रहे थे। जहा 15+10 की दूसरी ही बाजी में वह हारते हुए नज़र आ रहे थे, पर उन्होंने किसी तरह स्थिति को संभाला और बाजी ड्रा हो गयी। 10+10 की पहली बाजी भी प्रग्ग हार चुके थे पर उन्होंने फिर शानदार वापसी की और अगली बाजी जीतकर मैच को ब्लिट्ज टाई-ब्रेक की ओर ले गए जहा उन्होंने लगातार 2 बाजिया जीतकर तीसरे चक्र में प्रवेश कर लिया है। प्रज्ञानंदा इस दिन को जल्द ही भूलना चाहेंगे और कल से वापिस अपना शानदार प्रदर्शन शुरू करेंगे।
भारत के विदित संतोष गुजराती ने अर्जेंटीना के फौस्तिनो ओरो को 15 +10 के दो मुकाबलों के अंदर ही हराकर प्रतियोगिता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। हालाँकि ओरो ने वर्ल्ड कप में शानदार शतरंज का प्रदर्शन किया और दूसरे राउंड में जगह भी बनायीं , टाई ब्रेक खेलने वाले वह एकलौते अंतराष्ट्रीय मास्टर थे। विदित की पहली बाजी तो ड्रा रही थी पर उन्होंने वापसी करते हुए दूसरी टाई ब्रेक बाजी जीती और तीसरे चक्र में प्रवेश किया। नीचे देखे विदित का निर्णायक मुकाबला।

प्रणव वी ने दो ही टाई-ब्रेक मुकाबलों में आर्यन तारी का विश्व कप का सफर समाप्त कर दिया है। प्रणव की टाई-ब्रेक मुकाबले की पहली बाजी ही बेहद शानदार रही थी और उन्होंने तारी को पहली ही बाजी में हराकर बढ़त बना ली थी। उनकी दूसरी बाजी ड्रा रही और यह ड्रा उन्हें तीसरे चक्र में ले जाने के लिए पर्याप्त था।

एस एल नारायण ने निकिता विटियगोव के खिलाफ रैपिड टाई ब्रेक के चारो मुकाबले में ड्रा खेला पर ब्लिट्ज में एक तरफ़ा अंदाज़ में उन्होंने लगातार दोनों मुकाबले जीत कर तीसरे चक्र में प्रवेश कर लिया है। नीचे देखे ब्लिट्ज की बाजी।

प्रणेश एम ने एक तरफ़ा अंदाज़ में लगातार दोनों टाई-ब्रेक बाजियाँ जीत कर तीसरे चक्र में प्रवेश कर लिया है और इसी के साथ वह हमे कल क्लासिकल बाजियां खेलते नज़र आएँगे।

कार्तिकेयन मुरली ने इदानि पौया के खिलाफ रैपिड टाई-ब्रेक की पहली बाजी तो जीत ली थी पर इदानि ने अगली ही बाजी में वापसी करते हुए जीत दर्ज की।10+10 की दोनों ही बाजियाँ ड्रा रही थी पर ब्लिट्ज में कार्तिकेयन को हार का सामना करना पड़ा और उनका भी विश्व कप का सफर यही समाप्त हो गया।

भारत के निहाल सरीन का विश्व कप 2025 का सफर आज समाप्त हो गया, ईस्टमैटिस ने निहाल को पहली ही बाजी में शानदार अटैकिंग गेम का प्रदर्शन करते हुए मात दी थी। दूसरी बाजी में काफी प्रयास करने के बाद भी निहाल कुछ ख़ास कर नहीं पाए और दूसरा टाई-ब्रेक ड्रा पर समाप्त हुआ। यह नतीजा भारतीय दर्शको के लिए चौकाने वाला रहा।

रौनक साधवानी अपने दोनों ही टाई- ब्रेक मुकाबले हार कर प्रतियोगिता से बाहर हो चुके है।

अन्य महत्वपूर्ण मुकाबलों में से एक में लोरेंजो ने हान्स निएमैंन को प्रतियोगिता से बाहर कर दिया है।
नीचे देखे हिंदी चैस बेस इंडिया का रिकैप वीडियो।
नीचे देखे शीर्ष बोर्ड पर खेली हुई बाजियों के परिणाम :

Credit : FIDE

Credit : FIDE
लाइव कमेंटरी की वीडियो नीचे देखे।
कल से शुरू होने वाले तीसरे राउंड की जानकारी के लिए पढ़ते रहे हिंदी चैस बेस इंडिया की रिपोर्ट।
