बील मास्टर्स 2022 :लिम विजेता ,गुकेश को तीसरा स्थान
24/07/2022 -भारत के 16 वर्षीय ग्रांड मास्टर डी गुकेश को अंतिम राउंड में यूएई के सालेम सालेह के खिलाफ हार के चलते भले ही बील मास्टर्स शतरंज में तीसरे स्थान से संतोष करना पड़ा हो पर उन्होने इस टूर्नामेंट में टॉप सीड और विजेता ले कुयांग लिम को पराजित कर और 2700 का जादुई आंकड़ा पारकर दिखा दिया है की वह भारतीय शतरंज का एक बड़ा नाम बन चुके है और जब गुकेश बी टीम से शतरंज ओलंपियाड में खेलने उतरेंगे तो सबकी नजरे इस सितारे पर होंगी । लिम नें बील मास्टर्स 2022 का खिताब अपने नाम किया तो रूस के आन्द्रे एसीपेंकों को दूसरा स्थान हासिल हुआ । पढे यह लेख