"भारत जीत सकता है ओलंपियाड" - अर्जुन एरिगासी
29/06/2022 -पिछले एक साल में भारत के 18 वर्षीय युवा ग्रांड मास्टर अर्जुन एरिगासी नें दुनिया भर में सुर्खियां हासिल की है और मेगनस कार्लसन ,विश्वनाथन आनंद जैसे विश्व के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों से भी प्रशंसा हासिल की । जुलाई 2021 से अर्जुन नें अपनी रेटिंग 2567 से आने वाली फीडे रेटिंग लिस्ट मे करीब 122 अंको को जोड़ते हुए 2689 तक पहुंचा दिया है । अर्जुन नें इस दौरान टाटा स्टील इंडिया , टाटा स्टील चैलेंजर ,दिल्ली ओपन और भारत की राष्ट्रीय चैंपियनशिप जीतने के कारनामे किए । पिछले दिनो अर्जुन नें पंजाब केसरी अखबार से अपने सफर के बारे में बाते की , इस बातचीत में अर्जुन नें अपने खेल से लेकर भारतीय टीम की ओलंपियाड में संभावना , भारतीय शतरंज की खासियत , अपने भविष्य के लक्ष्य के बारे में खुलकर बातचीत की । पढे यह इंटरव्यू